Advertise

Slider

...

Headlines

Our DM has been changed, Now Dr. Shashank Shubhankar is new DM of Gaya Jee

Tuesday, 28 August 2012

ऐपल ने लटकाई सैमसंग मोबाइल पर खतरे की तलवार


जानी मानी कंप्यूटर कंपनी ऐपल ने पेटेंट्स मामले में मुकदमा जीतने के बाद सैमसंग के आठ मोबाइल फोन पर फौरन प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इसकी वजह से सैमसंग के कई मोबाइल फोन अब मोबाइल बाजार में नज़र नहीं आएंगे. हालांकि सैमसंग का जानामाना मोबाइल फोन गैलेक्सी एस-3 इनमें शामिल नहीं है.
जेफ्रीस एंड कंपनी के विश्लेषक पीटर मिसेक का कहना है, ''इस मामले में सुबूत ऐपल के पक्ष में हैं. हमें उम्मीद है कि इससे सैमसंग के उत्पादों में दो-तिहाई तक की कमी सकती है.''
मामले के जानकार एक सूत्र का कहना है कि सैमसंग ने अपने उत्पादों से विवादित चीजों को हटाने का काम शुरु कर दिया है ताकि उसके उत्पाद बाजार में बने रहें.

No comments:

Post a Comment