Advertise

Slider

...

Headlines

Our DM has been changed, Now Dr. Shashank Shubhankar is new DM of Gaya Jee

Friday, 14 December 2012

सिद्धार्थ रॉय कपूर संग सात फेरों के बंधन में बंधी विद्या बालन


मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन आज सिद्धार्थ राय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर के सात फेरों की रस्म मुंबई के टर्नर रोड पर बने एक घर में निभाई गई.

सिद्धार्थ राय कपूर ग्रीन गेस्ट नाम के घर पर अपनी दुल्हनियां विद्या बालन को लेने पहुंचे. इस दौरान सिद्धार्थ के साथ बस से आए बारातियों जमकर नाच गाना किया. ग्रीन गेस्ट में विद्या और सिद्धार्थ ने फेरों की रस्म अदा की. इसके पहले गुरुवार को विद्या बालन की मेहंदी की रस्म हुई, जिसमें दोनों परिवार के करीबी लोगों के अलावा अभिनेत्री रेखा शामिल हुईं.

सिद्धार्थ रॉय कपूर यूटीवी के सीईओ हैं. विद्या बालन और सिद्धार्थ के बीच प्यार के चर्चे लंबे अरसे आम हो चले थे, लेकिन आज ये रिश्ता जीवन भर के लिए सात फेरों के बंधन में बंध गया.

 

No comments:

Post a Comment